
वर्ल्ड कप विजेता पर बरसेगा धन, पाकिस्तान को भी मिलेंगे करोड़ों रुपए।
World Cup 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप 2023 अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। सिर्फ तीन मुकाबलों के बाद वर्ल्ड कप 2023 के विजेता का नाम सामने आ जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल 15 को तो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। विश्व विजेता को कुल 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 33 करोड़ रुपए का पुरुस्कार मिलेगा। वहीं, टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पाकिस्तान की टीम को भी करोड़ों रुपये मिलेंगे।
वर्ल्ड कप 2023 की विजेता टीम के मुकाबले उपविजेता को आधी इनामी राशि यानी 2 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। वहीं, दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 8-8 लाख डॉलर का पुरुस्कार दिया जाएगा। वहीं, लीग चरण के बाद एलिमिनेट होने वाली टीमों को भी एक-एक लाख डॉलर मिलेंगे और लीग चरण में मैच जीतने वाली टीमों को प्रति मैच 40 हजार डॉलर दिए जाएंगे।
टीम इंडिया होगी मालामाल
टीम इंडिया की स्थिति देखें तो वह सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है। भारत ने लीग चरण के सभी 9 मैच जीते हैं। इस हिसाब से उसे हर मैच के लिए 40 हजार डॉलर मिलेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें तो कीवी टीम ने लीग में 5 मैच जीते हैं। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने 7-7 मैच जीते हैं। इन चारों टीमों को करोड़ों रुपए मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए अब्दुल रज्जाक कही घटिया बात
पाकिस्तान को मिलेंगे इतने डॉलर
वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में बाहर होने वाली टीमों की बात करें तो उन पर खूब धन बरसेगा। पाकिस्तान को एक लाख डॉलर के साथ प्रति मैच (जीता) 40 हजार डॉलर दिए जाएंगे। इस तरह पाकिस्तान के खाते में दो लाख 60 डॉलर आएंगे।
यह भी पढ़ें :वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कोहली तोड़ सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम
Published on:
14 Nov 2023 01:11 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
