
वर्ल्ड कप 2023 से पहले अपनी तैयारियों को परखने उतरेंगी ये 4 टीमें।
वर्ल्ड कप 2023 के तहत आज सोमवार 2 अक्टूबर को दो वार्म अप मैच खेले जाएंगे। एक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा तो दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में इंग्लैंड और बांग्लोदश के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम का आखिरी वार्म अप मुकाबला मंगलवार 3 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।
वर्ल्ड कप 2023 के तहत खेले जाने वाले आज के मैचों की बात करें तो दो ऐसी टीम हैं, जिनका पहला मैच बारिश से धुल गया था। इनमें एक टीम दक्षिण अफ्रीका तो दूसरी टीम इंग्लैंड की है। वर्ल्ड कप के आगाज से पहले ये मुकाबले इन सभी टीमों के लिए बेहद अहम हैं, क्योंकि इसके बाद इन्हें सीधे वर्ल्ड कप में उतरना होगा। ऐसे में आज सभी टीमें अपने उन खिलाडि़यों को आजमाना चाहेंगी, जो वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
दक्षिण अफ्रीका टीम स्क्वॉड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएट्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स, तेम्बा बावुमा, तबरेज़ शम्सी।
न्यूजीलैंड टीम स्क्वॉड
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल यंग, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन , टिम साउथी।
बांग्लादेश टीम स्क्वॉड
तंजीद हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नजमुल हुसैन शान्तो , शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
इंग्लैंड टीम स्क्वॉड
डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, गस एटकिंसन।
Published on:
02 Oct 2023 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
