7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC प्‍वाइंट्स टेबल में भारत को बड़ा झटका, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट ड्रा होने से पाकिस्‍तान बना नंबर-1

World Test Championship Points Table : वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्‍ट ड्रा होने से भारत को बड़ा झटका लगा है। मैच ड्रा होने से टीम इंडिया का जीत प्रतिशत कम हो गया है। जबकि श्रीलंका को पहले टेस्‍ट में हराकर 100 प्रतिशत जीत के साथ पाकिस्‍तान पहले नंबर पर आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Jul 2023, 11:54 AM IST

world-test-championship-points-table-team-india-behind-pakistan-after-ind-vs-wi-test-draw.jpg

WTC प्‍वाइंट्स टेबल में भारत को बड़ा झटका, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट ड्रा होने से पाकिस्‍तान बना नंबर-1

World Test Championship Points Table : भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्‍वींस पार्क में खेला गया सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला बारिश के कारण ड्रा हो गया। भारतीय टीम ने पहला मैच पारी और 141 रन से जीतकर वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की प्‍वाइंट्स टेबल में धमाकेदार एंट्री कर पहला स्‍थान हासिल किया था, लेकिन दूसरा मैच ड्रा होने से डब्‍ल्‍यूटीसी के तीसरे चरण के लिए महत्‍वपूर्ण अंक हासिल करने की उम्‍मीदों पर भी पारी फिर गया और भारत प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं श्रीलंका को पहले टेस्‍ट में हराकर 100 प्रतिशत जीत के साथ पाकिस्‍तान पहले नंबर पर आ गया है।


वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्‍वाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मैच ड्रॉ होने पर टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट के लिए सिर्फ चार अंक मिले हैं और भारत की जीत का प्रतिशत अब 66.67 रह गया है। जबकि पाकिस्तान 100 प्रतिशत जीत के साथ नंबर वन पर काबिज हो गया है।

पाकिस्‍तान क्‍लीन स्‍वीप के साथ बना सकता है बढ़त

भारत ने डोमिनिका टेस्ट जीतकर WTC के तीसरे चरण में शानदार शुरुआत की थी और वह 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गया था, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टेस्‍ट में हराकर 100 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए और भारत की बराबरी कर ली।

वहीं अब अब पोर्ट स्पेन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत का जीत प्रतिशत कम हो गया है। जबकि पाकिस्‍तान श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में भी काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। अगर वह सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करता है तो और बढ़त बना सकता है।

यह भी पढ़ें :रोहित शर्मा ने की सिराज-विराट और ईशान किशन की तारीफ


2025 तक चलेगा तीसरा चरण

डब्‍ल्‍यूटीसी की प्‍वाइंट्स टेबल में 4 टेस्ट में से 2 जीतकर 54.17 प्रतिशत अंक के साथ ऑस्‍ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। वहीं, इंग्‍लैंड 29.17 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर है तो वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ ड्रा खेलकर चार अंक अर्जित किए हैं और वह 16.67 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। बता दें कि डब्‍ल्‍यूटीसी का तीसरा चरण 2025 तक चलेगा।

यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज ने किया वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इस तूफानी बल्‍लेबाज की वापसी