लैनिंग ने आगे कहा कि हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए, जो निराशाजनक है, लेकिन यही क्रिकेट है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है, हम यहां पर पूरी तैयारी के साथ आए थे, ताकि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। हम बेहद निराश हैं, हमें लगता है कि हमने खुद को जीतने के लिए अच्छी स्थिति में रखा था, लेकिन यही खेल है, आप कुछ जीतते हैं, कुछ हारते हैं और दुर्भाग्य से हम गलत पक्ष में रहे।