
महिला प्रीमियर लीग। (Photo - WPL Official Page)
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 यानी डब्ल्यूपीएल के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। चार शहरों में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में 5 टीमें हिस्सा लेंगी। डब्ल्यूपीएल के पहले छह मैच वडोदरा, उसके बाद 8 मैच बेंगलुरु फिर चार मैच लखनऊ और नॉकआउट समेत चार मैच मुंबई में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का शुरुआती मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच 14 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज करना चाहेंगी। इससे पहले आज हम आपको दे रहे हैं महिला प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स-
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2. मुंबई इंडियंस
3. गुजरात जायंट्स
4. यूपी वॉरियर्स
5. दिल्ली कैपिटल्स
14 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स (वडोदरा)
15 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (वडोदरा)
16 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स (वडोदरा)
17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (वडोदरा)
18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (वडोदरा)
19 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (वडोदरा)
21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
22 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
25 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स (बेंगलुरु)
26 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स (बेंगलुरु)
28 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)
3 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स (लखनऊ)
6 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस (लखनऊ)
7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
8 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (लखनऊ)
10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स (मुंबई)
11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)
13 मार्च – एलिमिनेटर (मुंबई)
15 मार्च- फाइनल (मुंबई)
महिला प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे।
महिला प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
महिला प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर एकदम फ्री देख सकते हैं।
Published on:
04 Feb 2025 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
