
WPL 2025, GG vs UPW: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GG) ने यूपी वॉरियर्स (UPW) से टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार को वडोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेल जा रहा है।
यूपी वॉरियर्स टीम का नेतृत्व दीप्ति शर्मा कर रही है जबकि गुजराज जायंट्स टीम की कमान एशले गार्डनर के हाथों में है। यूपी वॉरियर्स टीम की ओर से क्रांति गौड़ डेब्यू कर रही हैं।
गुजरात जायट्स (GG) टीम को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार मिली थी। वहीं यूपी वॉरियर्स टीम (UPW) इस सीजन अपना पहला ही मैच खेल रही है।
गुजरात जायंट्स- बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, हरलीन देयोल, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।
यूपी वॉरियर्स- वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, किरण नवगिरे, उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, एलाना किंग, श्वेता सहरावत, साइमा, क्रांति गौड़।
Updated on:
16 Feb 2025 07:31 pm
Published on:
16 Feb 2025 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
