4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2025: ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, बढ़े हुए बजट के साथ इन दिग्गज खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

WPL का मिनी ऑक्शन 13 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। टीम बनाने के लिए सभी फ्रेंचाइजियों के पास 15 करोड़ का बजट होगा। पिछले साल यह 13.5 करोड़ था। इस मिनी ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। जबकि इस दौरान फ्रेंचाइजी 16.7 करोड़ खर्च कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Nov 2024, 9:51 AM IST

WPL 2026 retentions

डब्ल्यूपीएल 2026 में होगी बड़ी नीलामी। (photo - WPL official site)

Women Premier league 2025, Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के मिनी ऑक्शन के लिए तैयार है। यह नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी और इस बार टीम बनाने के लिए पांचों फ्रैंचाइजी के पास 15 करोड़ रूपये का बजट होगा।

मिनी ऑक्शन में इंग्‍लैंड की कप्‍तान हेदर नाइट, न्‍यूजीलैंड की तेज गेंदबाज लिया ताहुहु, वेस्‍टइंडीज की ऑलराउंडर ड्रिएंड्रा डॉटिन कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय नाम है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में स्‍नेह राणा, लेग स्पिनर पूनम यादव और बल्‍लेबाज वेदा कृष्‍णमूर्ति पर नजर होंगी।

पिछले दो सत्र से दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) की कप्‍तानी मेग लैनिंग के पास है। इस मिनी ऑक्शन में दिल्ली के पास सबसे कम 2.5 करोड़ का बजट है। वहीं गुजरात जायंट्स (GG) के पास सबसे अधिक 4.4 करोड़ रूपये का पर्स है। उन्‍होंने अपनी टीम से सात खिलाड़ियों को रिलीज किया हैं। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास भारत की उपकप्तान स्‍मृति मांधना और न्‍यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्‍तान सोफी डिवाइन हैं, उन्‍होंने भी सात खिलाड़ियों को रिलीज किए हैं। आरसीबी के पास 3.25 करोड़ का बजट है।

नवंबर की शुरुआत में प्री-सीजन ट्रेड विंडो में एकमात्र खिलाड़ी डैनी व्‍याट ही एक मात्र खिलाड़ी रही जो ट्रांसफर हुई, जहां आरसीबी ने उनको कैश ट्रेड में यूपी वारियर्स से लिया। पिछले सीजन चौथे स्‍थान पर रही यूपी वारियर्स के लिए व्‍याट एक भी मैच नहीं खेला। तीसरे सत्र में पांच टीम फरवरी-मार्च 2025 के बीच तीन सप्‍ताह में खेलेंगी। जबकि 2026 में जनवरी-फरवरी में टूर्नामेंट होगा।