10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सुपरस्टार्स की WWE रिंग में बेइज्जती के बाद हुई धुनाई, मेन इवेंट में रेसलर ने तलवार से रिंग को तोड़ा

WWE स्मैकडाउन के शो में इस बार काफी कुछ देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट्स हुए और सभी सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आए। फैंस को एक अच्छा शो देखने को मिला। रोमन रेंस के आने से शो में चार चांद लग गए। हालांकि भारतीय सुपरस्टार्स ने एक बार फिर अपने फैंस को निराश किया।

2 min read
Google source verification
wwe smackdown result 8 july 2022 jinder mahal roman reigns raw

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE मनी इन द बैंक इवेंट के बाद स्मैकडाउन का पहला शो खत्म हो गया। इस शो में बहुत एक्शन देखने को मिला। WWE का अगला इवेंट समरस्लैम होगा। इसे लेकर यहां पर बिल्ड देखने को मिला। इस बार रोमन रेंस भी शो में नजर आए तो फैंस काफी खुश दिखे। कुछ नई स्टोरीलाइन्स पर भी इस बार काम हुआ। फैंस को ये शो देखकर काफी मजा आया। मेन इवेंट में भी काफी बवाल हुआ। मैकइंटायर का जलवा देखने को मिला। समरस्लैम के लिए कई मैचों का ऐलान किया गया है। अब आगे भी इसे लेकर बिल्डअप होगा। सोशल मीडिया पर भी इस शो की काफी तारीफ हुई। फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स इस शो को लेकर किए। देखिए इस शो में फैंस को क्या क्या नया देखने को मिला।

1) रोमन रेंस, द उसोज और पॉल हेमन ने शो की शुरूआत की। लैसनर को लेकर रोमन रेंस और पॉल हेमन ने अपनी बात रखी और मजाक बनाया। इस दौरान थ्योरी माइंडेगम खेलते हुए नजर आए। वो बीच बीच में आकर अपना मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन करने का संकेत दे रहे थे।

2) वाइकिंग रेडर्स का मुकाबला भारतीय सुपरस्टार्स शैंकी और जिंदर महल के साथ हुआ। जिंदर और शैंकी को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद न्यू डे ने भी आकर हंगामा मचाया।

3) केसर और शिंस्के नाकामुरा के बीच भी मैच हुआ। नाकामुरा ने जीत हासिल कर ली। गंथर भी इस मैच में रिंगसाइड में मौजूद थे। अब ऐसा लग रहा है कि गंथ और नाकामुरा के बीच आगे मुकाबला होगा।


4) लिव मॉर्गन ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को लेकर एंट्री की। उन्होंने अपनी जीत पर खशुी जताई इसके बाद नटालिया और रोंडा राउजी ने भी एंट्री की। काफी बवाल हुआ। नटालिया और राउजी के बीच मैच भी हुआ। राउजी ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें- 4 भारतीय खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T-20 मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं

5) द उसोज और लॉस लोथेरियम के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में द उसोज की जीत हुई।

6) मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और शेमस का मैच हुआ। हालांकि शेमस की जगह बच ने ये मैच लड़ा। मैकइंटायर ने बच को हरा दिया। इसके बाद रिज हॉलैंड पर भी हमला किया। शेमस रिंग में मैकइंटायर से बहस कर रहे थे। मैकइंटायर ने गुस्से में अपनी तलवार से रिंग को काट दिया और रिंग टूट गई।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग