
Yashasvi Jaiswal, Double century, India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा है।
जयसवाल ने इस मैच में कठिन परिस्थितियों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 277 गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी ने 290 गेंद पर 19 चौके और सात सिक्स की मदद से 209 रनों की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है। वह टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में एक दोहरा शतक लगाया था। अब यशस्वी ने 22 की उम्र में ऐसा किया है। वहीं भारत के लिए यह मुकाम हासिल करने वाले 25वे बल्लेबाज।
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र के दोहरे शतक जमाने वाले बल्लेबाज:
21 वर्ष 32 दिन - विनोद कांबली 1994
21 वर्ष 54 दिन - विनोद कांबली 1994
21 वर्ष 277 दिन - सुनील गावस्कर 1971
22 वर्ष 36 दिन - यशवी जायसवाल 2024
23 वर्ष 34 दिन -एमएके पटौदी 1964
24 वर्ष 142 दिन - संजय मांजरेकर 1989
सबसे कम पारियों में पहला दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी छठे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 10वीं पारी में ऐसा किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर करुण नायर हैं। करुन ने तीसरी पारी में दोहरा शतक लगाया था। वहीं विनोद कांबली ने चौथी, सुनील गावस्कर और मयक अग्रवाल ने आठवीं और चेतेश्वर पुजारा ने 9वीं पारी में दोहरा शतक लगाया था।
- भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले चौथे खब्बू बल्लबाज़।
- भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज।
यशस्वी भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं, जो 23 साल के होने से पहले भारत और विदेश दोनों जगह टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। यशस्वी ने अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज में 171 रन की शानदार पारी खेली थी। यशस्वी से पहले रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ऐसा कर चुके हैं। खास बात यह है कि ये चारों खिलाड़ी मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं।
टेस्ट में भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों द्वारा दोहरा शतक
239 सौरव गांगुली बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु 2007
227 विनोद कांबली बनाम जिम्बाव्बे, दिल्ली 1993
224 विनोद कांबली बनाम बनाम इंग्लैंड मुंबई, 1993
206 गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली 2006
209 यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड, विजाग 2024
इतना ही नहीं जायसवाल ने मैच के पहले दिन 179 रन बनाए और किसी भी टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों के क्लब में शामिल हो गए। इस सूची में वह छठे स्थान पर हैं। शीर्ष पर वीरेंद्र सहवाग 228 रन के साथ हैं। वह 195 और 180 रन के साथ दूसरे और पांचवें स्थान पर भी हैं। वसीम जाफर 192 रन के साथ तीसरे और शिखर धवन 190 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। करुण नायर 232 रन के साथ पहले और सुनील गावस्कर 179 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन 175 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।
Updated on:
03 Feb 2024 10:11 am
Published on:
03 Feb 2024 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
