नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह लंबे समय से टीम में जगह बना पाने में नाकाम रहे है। एक समय टीम इंडिया के मुख्य ऑल राउंडर की भूमिका निभाने वाले युवराज न तो अब बल्ले से कोई कमाल दिखा पा रहे है और नहीं अपनी गेंदबाजी की चमक। आईपीएल के 11वें संस्करण में भी युवराज का बल्ला मौन ही रहा। आईपीएल के बाद से युवराज क्रिकेट से दूर ही है। हाल ही में युवराज सिंह ने प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी के संगीत कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने अपने पुराने दोस्त जहीर खान के साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस तस्वीर में युवराज सिंह पहले से कहीं ज्यादा मोटे दिख रहे है। युवी के इस शरीर को देख कर कहा जा रहा है कि अब शायद ही कभी वो क्रिकेट में वापसी कर सके।