27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की लगाई क्लास, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद किया ये कमेंट

Yuvraj Singh on Abhishek Sharma 50: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन की विस्फोटक पारी खेली और वापसी की। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की, जानिए उस पर कैसा रहा युवराज सिंह का रिएक्शन।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saksham Agrawal

Feb 27, 2026

Yuvraj singh on Abhishek Sharma insta post

जिम्बाब्वे के खिलाफ फिफ्टी के बाद अभिषेक शर्मा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर युवराज सिंह का कमेंट (Image: IANS)

Yuvraj Singh on Abhishek Sharma 50: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 (T20 World Cup 2026 Super 8) चरण में भारत और जिम्बाब्वे (Ind vs Zim) के बीच खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन की धमाकेदार पारी खेलकर शानदार वापसी की। मैच के बाद अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की, जिस पर उनके गुरु युवराज सिंह की प्रतिक्रिया देखने लायक रही।

पोस्ट पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह ने चप्पल का इमोजी कमेंट किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया और 5,000 से ज्यादा लाइक्स मिले। फैंस के अनुसार यह "क्लासिक युवी पा स्टाइल" है, यानी शाबाशी भी, मस्ती भी और शायद फटकार भी। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने कोविड लॉकडाउन के दौरान अभिषेक शर्मा को कोचिंग देने में अहम भूमिका निभाई थी, इसलिए दोनों गुरु-शिष्य के बीच खास रिश्ता है।

अभिषेक ने फॉर्म में वापसी का दिया संकेत

इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की शुरुआत बेहद खराब रही। वे इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अपनी चार पारियों में केवल 0, 0, 0 और 15 रन ही बना पाए थे। ऑफ-स्पिन और धीमी गेंदों के खिलाफ उनकी कमजोरी को विपक्षी टीमें भुनाती रही। लेकिन 26 फरवरी को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस टी20 वर्ल्ड कप का अब तक का सर्वाधिक और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने यह मैच 72 रन से जीतकर सेमीफाइनल की राह मजबूत कर ली।