12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC के खिलाफ युजवेंद्र चहल को एक भी ओवर न देने पर उठे सवाल, श्रेयस अय्यर ने बताई असली वजह

PBKS vs DC Updates: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने 74 रन पर 4 विकेट गिरने के बावजूद 19 ओवर में 211 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया लेकिन युजवेंद्र चहल को एक भी ओवर फेंकने का मौका नहीं मिला।

2 min read
Google source verification
yuzvendra chahal did not bowl vs delhi capitals

युजवेंद्र चहल (फोटो- IANS)

Shreyas Iyer on Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। इसके अलावा प्रियांश आर्य ने 56 रन बनाए। 211 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में ही 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिससे आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कई सवाल उठे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह था कि युजवेंद्र चहल को एक भी ओवर क्यों नहीं दिया गया।

40 रन भी नहीं बना पाए टॉप 4 बल्लेबाज

इस मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो 74 रन पर उसके 4 विकेट गिर चुके थे। केएल राहुल सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, तो अक्षर पटेल 5 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 13 रन बनाए, तो ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर आउट हो गए। मतलब टॉप-4 बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 40 रन भी नहीं बना पाए थे। इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

श्रेयस अय्यर का प्लान नहीं आया काम

आपको बता दें कि इस सीजन युजवेंद्र चहल का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले चहल इस सीजन अब तक सिर्फ 8 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में गेंदबाजी की है, जिसमें 3 मैचों में वह विकेटलेस रहे हैं। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें सिर्फ 1 ओवर डालने का मौका मिला था। इस सीजन 9 मैचों में गेंदबाजी करने के बावजूद युजवेंद्र चहल सिर्फ 5 बार ही अपना पूरा ओवर कोटा कर पाए हैं।

हालांकि, धर्मशाला में उनकी गेंदबाजी बीच के ओवरों में होती तो शायद मैच का रुख कुछ और हो सकता था, लेकिन श्रेयस अय्यर ने उन्हें एक भी ओवर फेंकने का मौका नहीं दिया। जब इसको लेकर उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उनके दिमाग में युजवेंद्र चहल से बीच में ओवर कराने का विचार था। लेकिन जिस तरीके से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल रही थी और पिच से उन्हें मदद मिल रही थी, उसी वजह से उन्होंने चहल से एक भी ओवर नहीं करवाया। हालांकि, इस पर उन्होंने निराशा भी जताई कि तेज गेंदबाज सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाए, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026