31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 world cup 2022: जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को एक रन से हराया

T20 world cup 2022: पर्थ स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर मात्र 129 रन ही बना पाई और एक रन से हार गई। इस हार के साथ पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Oct 2022, 8:07 AM IST

zimbaway.png

Pakistan vs Zimbabwe T20 world cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का 24वां मुक़ाबला जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेला। इस रोमांचक मुक़ाबले में जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया। इस मैच में जिम्बाब्वे के हीरो सिकंदर रज़ा रहे। रज़ा ने चार ओवर में मात्र 25 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' से नवाजा गया।

पर्थ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर मात्र 129 रन ही बना पाई और एक रन से हार गई। इस हार के साथ पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। उसके अगले दो मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हैं और उन्हें दोनों मैच जीतने पड़ेंगे।

आखिरी ओवर का रोमांच -
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीतने के लिए 11 रनों की जरूरत थी। क्रीज़ पर मोहम्मद नवाज़ और मोहम्मद वसीम जूनियर बल्लेबाजी कर रहे थे।

पहली गेंद - नवाज ने लॉन्ग ऑफ पर खेलकर तीन रन बटोरा। हालांकि ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री पार कर जाएगी, लेकिन जिम्बाब्वे के फील्डर ने अच्छी फील्डिंग की।

दूसरी गेंद - इस गेंद पर वसीम ने चौका जड़ दिया। इस चौके के बाद यह मैच पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गया।

तीसरी गेंद- इसके बाद अगली गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने एक रन लिया। अब पाकिस्तान को तीन गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी।

चौथी गेंद - ब्रैड इवांस ने चौथी गेंद शॉर्ट डाली। यह गेंद नवाज़ को समझ नहीं आई और यह बॉल डॉट हो गई। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 2 गेंद पर 3 रन चाहिए थे।

पांचवी गेंद - अब प्रेशर पाकिस्तान पर था। ब्रैड इवांस ने बेहतरीन गुड लेंथ गेंद डाली और नवाज़ ने इसे उठाकर मरने की कोशिश की और कप्तान क्रेग एर्विन को कैच दे बैठे और पवेलियन लौट गए। यहां मैच का टर्निंग पॉइंट था और पाकिस्तान के हाथ से लगभग फिसल गया।

आखिरी गेंद - इस गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर शाहीन शाह अफरीदी थे। इस गेंद को अफरीदी ने ज़ोर से मारने की कोशिश की। अफरीदी ने तेजी से एक रन पूरा किया और दौरे रन के लिए भागे। लेकिन वे दूसरा रन पूरा नहीं कर पाये और रनआउट हो गए। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप में एक बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को एक रन से हराकर दिया।


पाकिस्तान की ओर से शान मसूद (44) और मोहम्मद नवाज (22) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने तीन विकेट और ब्रैड इवांस ने दो विकेट झटके।