6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल बने हीरो

शुभमन गिल ने वनडे का अपना शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिए है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाने वाले वो सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए है। आइए आपको ये कारनामा करने वाले तीन बल्लेबाजों के नाम बताते हैं।

2 min read
Google source verification
ZIMvIND three Youngest Indian score Century in Zimbabwe Shubman Gill

शुभमन गिल ने बनाया रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 82 गेंदों में शतक लगाया। आउट होने से पहले 97 गेंदों में 130 रन बनाए। शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिए है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले वो बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदलुकर के नाम था। जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक मारने वाले पहले खिलाड़ी भी वो बन गए है। गिल इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे है। पिछले 9 वनडे में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। आने वाले समय में वो कई और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। खैर हम आपको बताते हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक मारने वाले तीन बल्लेबाज कौन है।

1) शुभमन गिल

इस लिस्ट में अब गिल सबसे टॉप पर आ गए है। उन्होंने 22 साल 348 दिन में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ा। शायद ये रिकॉर्ड आगे जाकर टूटेगा भी नहीं। वेस्टइंडीज दौरे पर भी गिल ने जबरदस्त पारियां खेली थी और अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन वनडे मैचों में लगातार रन उन्होंने बनाए है। गिल का इससे पहले वनडे में सर्वाधिक स्कोर 98 रन था। अब ये 130 हो गया है।



2) रोहित शर्मा


टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है। रोहित शर्मा ने साल 2010 में अपना पहला वनडे शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ ही बनाया था। उस समय उनकी उम्र 23 साल 28 दिन थी। रोहित का करियर इसके बाद बहुत ही शानदार अभी तक रहा है। वनडे और टी-20 में कई बड़े रिकॉर्ड्स वो अपने नाम कर चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी रोहित ने कई रन बनाए है।

यह भी पढ़ें- ZIM के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 बल्लेबाज



3) युवराज सिंह


युवराज सिंह ने भी टीम इंडिया के लिए जबरदस्त क्रिकेट खेली। भारत के लिए क्रिकेट में उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता है। युवराज सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2005 में 120 रन की पारी खेली थी। उस समय उनकी उम्र 23 साल 266 दिन थी। युवराज सिंह ने कुछ साल पहले रिटायरमेंट ले लिया था। वनडे और टी-20 के बहुत बड़े बल्लेबाज युवराज सिंह थे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान कादिर ने भारत के खिलाफ Asia Cup 2022 में होने वाले मैच को लेकर दिया बयान