
पाकिस्तानी प्लेयर ने दिया बयान
एशिया कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को होगा। इस मैच का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों टीमों का चयन हो गया है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान ने हराया था। खैर इस मैच को लेकर अब कई प्रतिक्रियाएं सामने आने लग गई है। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान कादिर ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला तो वो अपने पिता की तरह प्रदर्शन करना चाहेंगे। उस्मान कादिर के पिता का नाम अब्दुल कादिर है वो पाकिस्तान के लिए जबरदस्त क्रिकेट खेल चुके हैं। अब्दुल कादिर का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा था। जियो न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में उस्मान कादिर ने अपनी बात रखी।
पाकिस्तानी स्पिनर का बड़ा बयान
उस्मान कादिर अभी युवा गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के लिए 18 टी-20 और 1 वनडे मुकाबला खेल चुके हैं। वनडे में एक और टी-20 में 24 विकेट वो ले चुके हैं। कादिर कमाल की स्पिन फेंकते हैं। उनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। भारत के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
खैर कादिर ने इस मुकाबले से पहले कहा, मेरे पिता ने हमेशा भारत के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। मैं भी उनकी तरह भारत के खिलाफ खेलना चाहता हूं। अगर मुझे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी तो फिर मैं इसका फायदा उठाऊंगा। भारत के खिलाफ खेलने के लिए मैं हर तरह से तैयार हूं।
यह भी पढ़ें- ZIM के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 बल्लेबाज
पिछले साल भारत को मिली थी हार
भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार भी तगड़ा मुकाबला होगा। हालांकि दोनों टीमों की गेंदबाजी इस बार कमजोर नजर आ रही है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं रहेंगे और पाकिस्तान की टीम में शाहीन अफरीदी नहीं रहेंगे। दोनों इंजरी के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी इस बार बहुत मजबूत नजर आ रही है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को ज्यादा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। इस वजह से भारत को पाकिस्तानी गेंदबाजों से सतर्क रहना होगा। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड में इस वजह से ही हार मिली थी। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें- महिला फैन को देखकर तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आई शर्म
Published on:
22 Aug 2022, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.