31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला फैन को देखकर तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आई शर्म, वायरल हुआ खास वीडियो

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल उनके महिला फैन ने एक ऐसी बात कही जिससे उन्हें भी शर्म आ गए है। हालांकि इसके बाद दीपक चाहर ने भी सभी का दिल जीत लिया। जानिए पूरा मामला क्या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Aug 2022, 5:45 PM IST

indvzim deepak chahar female fan viral video odi series

दीपक चाहर ने की थी शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर हैं। पहले वनडे टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीता और मैन ऑफ द मैच दीपक चाहर रहे। हालांकि दूसरे वनडे मुकाबले में दीपक चाहर को नहीं खिलाया गया है। दीपक चाहर का वीडियो अब एक फैन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक महिला फैन दीपक चाहर के साथ आई और कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचाने की बात कही। दीपक चाहर ने उस महिला फैन को परमिशन दे दी। इसके बाद महिला फैन ने शानदार तस्वीरें ली। जब महिला ने दीपक चाहर से परमिशन मांगी थी तब वो थोड़ा शर्मा गए थे। हालांकि कुछ देर मुस्कुराने के बाद चाहर ने महिला फैन के साथ तस्वीरें ले ली।



महिला फैन ने दीपक चाहर की तारीफ की

दीपक चाहर के इस कदम के बाद महिला फैन ने उनकी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि दीपक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और विनम्र हैं। उन्होंने मुझे अपने कंधे पर हाथ रखने दिया। चाहर ने करीब छह महीने बाद वापसी की है। इंजरी की वजह से वो बाहर हो गए थे। वापसी भी उनकी बहुत ही जबरदस्त रही थी।

पहले वनडे मुकाबले में दीपक चाहर ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। इस वजह से ही उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला था। दूसरे वनडे मुकाबले में चाहर को नहीं खिलाया गया। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। चाहर को आराम दिया गया है। इस बात से फैंस बहुत गुस्से में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें-एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका



क्या टी-20 वर्ल्ड टीम में होगा चयन?


दीपक चाहर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस बार बहुत फिट वो लग रहे हैं। हालांकि एशिया कप में वो खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्हें बैकअप के तौर पर टीम में रखा गया है। इस बात से भी सभी फैंस नाराज नजर आए। चाहर टी-20 में बहुत ही शानदार गेंदबाजी करते हैं। पिछले साल IPL में भी उनकी गेंदबाजी जबरदस्त रही थी। अब देखना होगा कि इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन होगा या नहीं।

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का टीम को लेकर आया खास बयान

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल