
crime
नई दिल्ली। बिहार के रोहतास में एक किशोर लड़की की हत्या के बाद से कोहराम मचा है। लड़की की उम्र 15 साल है और उसकी हत्या गोली मारकर की गई है। हत्या का शक पास के मनचलों पर है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है।
हत्यारोपी मनचले मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है।
थाना पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है। हत्यारोपी की तलाश में कई जगह छापे मारे गए हैं।
घटना के समय मंदिर जा रही थी लड़की
जिस समय लड़की की मनचलों ने गोली मारकर हत्या की उस समय लड़की मंदिर जा रही थी। तभी कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी।
घटना के बाद से इलाके में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
यह घटना रोहतास के लखनु-सराय इलाके की है। गोली लगने के बाद लड़की को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
लड़की की हत्या के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक 15 साल की नाबालिग के किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी भी कर रही है।
वहीं विरोधी दलों ने आए दिन हत्या की घटना को देखते हुए सुशासन के राज में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। स्थानीय नेताओं ने हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
डायन होने का आरोप लगाकर की हत्या
बता दें कि हाल ही में बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत तरौन गांव में एक महिला की डायन होने का आरोप लगाकर भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने बताया कि इस सिलसिले में नामजद चार आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Updated on:
28 Aug 2019 09:00 am
Published on:
28 Aug 2019 08:54 am

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
