
55 साल के अधेड़ ने 18 महीने की मासूम के साथ किया रेप, अरेस्ट
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में रेप की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति पर 18 महीने की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है। बता दें कि घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मासूम के साथ खेल रहा था अधेड़
परिजनों ने बताया कि वे लोग जाफराबाद थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। शुक्रवार को मासूम बच्ची का पिता रोज की तरह अपने काम पर चला गया था। वहीं, बच्ची की मां घर पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक अधेड़ वहां आया और बच्ची के साथ खेलने लगा। बच्ची के साथ खेलते-खेलते वह मासूम को चुपचाप अपने कमरें में ले गया।
कमरें में किया रेप
कमरें में वह मासूम के साथ रेप करने की कोशिश करने लगा। इस वजह से बच्ची जोर-जोर से रोने लगी । बच्ची की मां को जब रोने की आवज सुनाई पड़ी तो वह अपनी बेटी को खोजने लगी। रोने की आवाज सुन कर मां बच्ची को खोजते-खोजते आरोपी के कमरें में पहुंच गई। कमरे में पहुंचते ही वहां का नजारा देख कर मां के होश उठ गए।
लोगों ने जमकर की पिटाई
मासूम की हालत देखकर मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी मौके से भागने की काफी कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पीटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Published on:
20 May 2018 04:32 pm

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
