
जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, छह आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली। घंटों तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ अभी जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के एक जवान के जख्मी होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी दो से तीन आतंकी और छिपे हो सकते हैं।
इंटरनेट सेवा पर रोक
आतंकियों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकियों के मारे जाने के बाद से शोपियां जिले में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। शोपियां के कापरां बाटागुंड इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। साथ ही सेना का बाटागुंड के आसपास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि पिछले 72 घंटों में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकियों को मार गिराया है।
छह आतंकियों को किया था ढेर
दो दिन पहले भी अनंतनाग में सेना ने मुठभेड़ में 6 आतंकी को ढेर कर दिया था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरादम हुए थे। शुक्रवार को तड़के से सेना को आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। सेना के पहुंचते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। सेना ने उस दिन घंटों चली मुठभेड़ में छह आतंकियों को ढेर कर दिया था। सुरक्षाबलों को दो दिन पहले ने तीन आतंकियों के अनंतनाग के बीजबहेरा-सेकीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों अनंतनाग के जंगलों में आतंकियों को घेर लिया है।
Published on:
25 Nov 2018 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
