
अरबाज के बाद 6 और सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे
ठाणेः आइपीएल में सट्टेबाजी मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि पूछताछ के बाद अरबाज का बयान दर्ज किया गया है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने कहा कि अरबाज से पूछताछ के बाद कुछ नए नाम सामने आए हैं और जिसके जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सट्टेबाजी प्रकरण की जांच पुलिस गंभीरतापूर्वक कर रही है। जैसे-जैसे और भी लोगों के नाम सामने आएंगे पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए संबंधित लोगों से भी पूछताछ करेगी।
6 जून तक बढ़ी सोनू जालान की हिरासत
आइपीएल सट्टेबाजी केस में बुकी सोनू जालान की पुलिस हिरासत 6 जून तक बढ़ाई गई है। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 15 मई को आइपीएल में सट्टेबाजी गिरोह का खुलासा किया था और मुंबई में सोनू मलाड उर्फ सोनू जालान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए सोनू ने पुलिस पूछताछ में कई चौकाने वाला खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद ही अभिनेता अरबाज को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
ये भी पढ़ेंः सट्टेबाजी में आया अरबाज खान का नाम, रईसो की जीते हैं जिंदगी और इन लग्जरी कारों का रखते हैं शौक
पूछताछ में करूंगा सहयोग- अरबाज
ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच में पूछताछ के बाद पत्रकारों से अरबाज खान ने कहा कि वे सट्टेबाजी केस में पुलिस की हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कुछ भी नहीं छिपा रहे हैं। अरबाज ने स्वीकार किया कि उसने हालिया आइपीएल सीरीज में भी काफी पैसा लगाया था और इससे भी ज्यादा पैसा वह सट्टेबाजी में हार गए। पुलिस द्वारा शुक्रवार को जारी समन के बाद अरबाज शनिवार को ठाणे के एईसी कार्यालय अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे, जिसमें उन्होंने कथित रूप से कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए, जो आईपीएल में पैसा लगाते हैं।
Published on:
02 Jun 2018 05:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
