7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7/11 बम धमाका मामले में पांच को फांसी, 7 को उम्रकैद

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 7/11 सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में सेशन कोर्ट ने बुधवार को सभी दोषियों को सजा सुनाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Subhesh Sharma

•

Updated: 30 Sep 2015, 2:38 PM IST

mumbai serial blast

mumbai serial blast

मुंबई। मुंबई। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम(मकोका) की विशेष अदालत ने 11 जुलाई 2006 को मुंबई में लोकल ट्रेनों में सिलसिलेवार बम विस्फोट के मामले में पांच दोषियों को बुधवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई जबकि सात अन्य को आजीवन कारावास की सजा दी।

मकोका विशेष अदालत के न्यायाधीश वाई डी शिन्दे ने मामले में दोषी करार दिये गए कमाल अंसारी, एथेशाम सिद्दीकी, मोहम्मद फैजल शेख, नवीद हुसैन खान और आसिफ खान को मौत की सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पाये गये साजिद अंसारी, मोहम्मद अली शेख, डॉ. तनवीर अंसारी, जमीर शेख, मुजम्मिल शेख, शोहैल शेख और साजिद अंसारी को आजीवन कारावास की सजा दी।

इस मामले में विशेष जज ने पिछले हफ्ते सजा पर दलीलों को लेकर सुनवाई
पूरी की। विशेष मकोका कोर्ट ने 23 सितंबर को मामले में सजा पर अपने फैसले
को 30 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। वहीं धमाकों के दोषियों ने
धमाके के पीडि़त परिवारों से माफी की गुहार लगाई है। सभी 12 दोषियों ने खत
लिखकर कहा है कि जिस तरह आप धमाके के पीडि़त है, उसी तरह हम सिस्टम के
पीडि़त हैं। हमे न्याय दिलाने में मदद करिए।

इससे पहले इसी महीने न्यायाधीश शिन्दे ने विस्फोट मामले में संलिप्त कथित रूप से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया(सिमी) के सदस्य 13 आरोपियों में से 12 को दोषी ठहराया था जबकि एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। दोषियों को कितनी सजा दी जाये ,इसकी सुनवाई के दौरान विशेष सरकारी वकील राजा ठाकरे ने मामले को असाधारण से भी असाधारण निरूपित करते हुये आठ आरोपियों को मृत्युदंड और शेष को उम्रकैद की सजा दिये जाने की वकालत की थी।

न्यायाधीश ने अंतत: पांच दोषियों को मृत्युदंड और सात को आजीवन कारावास की सजा दी। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई 2006 की शाम छह बजकर 24 मिनट से छह बजकर 35 मिनट के बीच 11 मिनट के अंतराल में ही पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेनों के प्रथम श्रेणी डिब्बों में सिलसिलेवार बम विस्फोटों को अंजाम दिया गया था। ये विस्फोट माहिम, माटुंगा,खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, मीरा रोड और बोरीवली स्टेशनों में हुये थे। इन विस्फोटों में 189 लोगों की जानें गई थी और 817 लोग घायल हुये थे