
Daksh chaudhary: इंसाफ न मिला तो त्याग दूंगा राम का नाम। यह हुंकार है गाजियाबाद के रहने वाले हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी की। चौकी में पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दक्ष ने दो-टूक कहा है कि अगर आरोपी तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं हुए, तो वे जीवन में फिर कभी जय श्री राम का नाम नहीं लेंगे। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज दक्ष ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।
पिछले दिनों छेड़छाड़ के मामले में 24 घंटे जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आए दक्ष चौधरी ने पुलिस विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता का आरोप है कि कस्टडी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने विशेष रूप से शुभम गुप्ता, मनोज और सोनू कुमार नामक पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है। दक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर इन तीनों को तुरंत प्रभाव से निलंबित नहीं किया गया, तो वे भविष्य में कभी भी जय श्री राम के उद्घोष का प्रयोग नहीं करेंगे।
वर्दी न होती तो देख लेता। दक्ष चौधरी का पुलिसिया टॉर्चर पर बड़ा बयान। अपने चेहरे और सिर की चोटें दिखाते हुए दक्ष ने कहा कि उन्होंने मर्यादा बनाए रखी, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की। उन्होंने एक बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर हिंदुत्व की सेवा के बदले ऐसी सजा मिलेगी, तो कोई भी व्यक्ति इस रास्ते पर चलने से पहले सौ बार सोचेगा।
होली के दिन डीएलएफ अंकुर विहार में रंग डालने को लेकर विवाद छिड़ा था, जिसके बाद अपने साथी के बुलावे पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उन पर मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए। मामले ने तब तूल पकड़ा जब दक्ष के साथी का हवा में पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। इसी वीडियो और आरोपों के आधार पर पुलिस ने दक्ष और अक्कू को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ अंकुर विहार थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया था।
अब दक्ष और अक्कू ने पुलिस पर चौकी में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में दक्ष चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के नाम लेते हुए मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही होते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
09 Mar 2026 06:26 pm
Published on:
09 Mar 2026 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
