9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात के दिन पति ने पत्नी के साथ लोहे की रॉड से बनाए संबंध, रिसेप्शन के दिन हुई मौत

घटना की जानकारी महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने सोशल मीडिया पर दी है।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jan 18, 2018

Rape in pakistan

minor girl rape case

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। दरअसल, एक महिला के साथ उसी के पति ने सुहागरात के दिन इतनी बर्बरता से शारीरिक संबंध बनाए कि उसकी मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी उस महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर ने ट्विटर पर दी है। बताया जा रहा है कि उसके पति की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी।

लोहे की रोड के साथ बनाए शारीरिक संबंध
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पाकिस्तान में एक शौहर ने अपनी पत्नी के साथ सुहागरात के दिन ओरल सेक्स किया। इस दौरान उसने कई बार पत्नी के प्राइवेट पार्टस पर लोहे की रॉड से भी हमला किया। सुहागरात के दिन उस हैवान शख्स ने पत्नी की ऐसी हालत कर दी कि उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, रिसेप्शन वाले दिन महिला के शरीर से लगातार खून बहना शुरू हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

इलाज करने वाले डॉक्टर ने ट्विटर पर बताई घटना
इस पूरी घटना की जानकारी उन डॉक्टर्स ने ट्विटर पर दी है, जिन्होंने उस महिला का इलाज किया था। उस डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट लिखी हैं। वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। शिरीन नाम के डॉक्टर ने इस घटना की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, “मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने के कारण चली गई, क्योंकि घाव बहुत गहरे थे। हमने उनके पिता को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। उसका शौहर मनोरोगी है, जिसने उसके शरीर में लोहे की रॉड डाल कर खौफनाक तरीके से सेक्स किया था।”

यूजर्स में घटना को लेकर खासा गुस्सा है
इस ट्वीट पर डॉक्टर फातिमा ने बताया कि अपनी सुहागरात पर बलात्कार का शिकार हुई पीड़िता की मौत उसके रिसेप्शन के दिन हुई थी। लोहे की रोड द्वारा बलात्कार में उसकी जान गई है। डॉक्टर फातिमा ने समाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को सेक्स के बारें क्यों जागरूक नहीं करते हैं ? हमारे समाज को चुल्लु भर पानी में डूब मरना चाहिए। पुलिस में यह केस तो दर्ज हुआ लेकिन कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।