2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां-बेटी ने नाबालिग लड़के के साथ बनाए जबरन शारीरिक संबंध, डेढ़ महीने से बना रखा था बंधक

बताया जा रहा है कि महिलाओं ने लड़के को डेढ़ महीने से बंधक बनाया हुआ था।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jul 01, 2018

Solan Rape

Solan Rape

शिमला। चौंकाने वाला ये मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है, जहां पुलिस ने 2 ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिन्होंने एक नाबालिग लड़के को कमरे में बंद कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित लड़के के पिता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस आईपीसी की धारा 373 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में अपने पिता को बताया, जिसके बाद पिता ने पुलिस में जाकर दोनों महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता ऐसी फोटो खींचकर कई लोगों ने किया रेप, इसलिए उजागर हुआ पूरा मामला

डेढ़ महीने तक पीड़ित को बंधक बना कर रखा मां-बेटी ने
सोलन के एएसपी सोलन शिव कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 373 के तहत केस दर्ज किया गया है। दो महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने डेढ़ महीने तक एक नाबालिग को जबरन अपने घर पर रखा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़के को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

दिल्ली में कनाडा की लड़की से रेप, AIIMS के बाहर बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता

पीड़ित के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
इस घटना में पीड़ित के पिता ने बताया कि दो महिलाएं जो मां-बेटी हैं, वो उसके बेटे को करीब डेढ़ महीने पहले जबरन अपने साथ ले गई थीं। जब भी बेटे वापस लाने की कोशिश करते थे, तो उसे भेजा नहीं जाता था। दो दिन पहले बेटा घर आया और आपबीती बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जबरन रखा गया और शारीरिक शोषण किया गया।