2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में कनाडा की लड़की से रेप, AIIMS के बाहर बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता

नशा देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
rape in delhi

दिल्ली में कनाडा की लड़की से रेप, AIIMS के बाहर बेहोशी की हालत में मिली पीड़ित

नई दिल्ली: दिल्ली में कनाडा की लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एम्स के बाहर बेहोशी की हालत में लड़की मिली है। नशा देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित से हौजखास के एक पब में दोस्ती की थी । बुधवार को आरोपी के बुलावे पर पीड़ित लड़की उसके घर गई थी। जहां आरोपी ने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म से जुड़े मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय संस्था ने महिलाओं की सुरक्षा पर किया सर्वे

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने सर्वे में खुलासा किया कि भारत महिलाओं के लिए दुनियाभर में सबसे खतरनाक जगह है। थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे में दावा किया गया है कि भारत में यौंन अपराध बढ़ने की वजह से यह स्थिति बनी है। रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं पर अपराध के मामले में अफगानिस्तान दूसरे और सीरिया तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में सोमालिया चौथे और सऊदी अरब पांचवे नंबर पर है।

विपक्ष ने बोला हमला

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुए सर्वे में खुलासे के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने इसको लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सर्वे की खबर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि महिला सुरक्षा के नाम पर भारत युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान और सीरिया से भी पीछे है, क्या यह शर्मनाक नहीं है।

2011 में भी हुआ था सर्वे

बता दें कि साल 2011 में भी इस तरह का सर्वे किया गया था। इस सर्वे में पाकिस्तान, भारत, कॉन्गो, सोमालिया और अफगानिस्तान को महिलाओं के लिए खतरनाक देश माना गया था। रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था ने कहा है कि इसके बाद से भी भारत जैसे देशों ने महिलाओं की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया। साल 2011 के बाद भी इन देशों में महिलाओं का उत्पीड़न जारी रहा है।