
अभिनेत्री मालवी मलहोत्रा
नई दिल्ली। देशभर की आर्थिक राजनाधी मुंबई ( Mumbai ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अभिनेत्री मालवी मलहोत्रा ( Malvy Malhotra ) पर जानलेवा हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस मालवी मलहोत्रा पर चाकू से हमला किया गया है। जख्मी हालत में मालवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मालवी पर चाकू से कई बार हमले किए गए हैं। इस मामले में उनके ही पुराने दोस्त पर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि अब तक नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि मालवी मलहोत्रा टीवी पर कई शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। अभिनेत्री मालवी पर उनके ही पुराने साथी ने सोमवार रात जानलेवा हमला किया है। अभिनेत्री को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल अभिनेत्री की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हमला करने वाले खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
Published on:
27 Oct 2020 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
