
आन्ध्र प्रदेश: खाने में नहीं पकाया चिकन तो बेटे ने बुजुर्ग मां को उतारा मौके घाट
गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर सामने आई है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि यह कत्ल किसी ओर ने नहीं, बल्कि उसके बेटे ने ही किया है। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में चूर युवक ने अपने बुजुर्ग मां को केवल इस लिए मौत के घाट उतार डाला क्योंकि उसने लंच में चिकन नहीं बनाया था। इस बात से नाराज युवक हैवानियत पर उतारू हो गया और मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया।
शराब पीने का था आदि
घटना गुंटूर के तड़िकोंडा मंडल से जुड़ी है। यहां बड़ेपुरम निवासी बेजम किशोर (45) ने अपनी मांग बेजम मरियम्मा (80) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक किशोर शराब का आदि था और अक्सर शराब के नशे में मां से झगड़ा करता था। यही कारण है कि उसकी शराब की लत और आए दिन होने वाले झगड़े से तंग आकर पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
पुरी के विश्व विख्यात जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाबी हुई गायब, उठा सियासी घमासान
मां पर किया चाकू से वार
घटना के दिन रविवार की सुबह किशोर घर में चिकन लेकर आया और अपनी मां से पकाने की बात कहकर शराब पीने बाहर चला गया। भूख लगने पर किशोर जब घर वापस आया तो उसकी मां ने बताया कि लंच में चिकन नहीं बनाया है। इसको लेकर किशोर अपनी मां पर भड़क उठा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां ने जब शोर मचाकर आस-पड़ोस के लोगों से मदद मांगी तो गुस्साए किशोर ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। तभी पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी।
Published on:
4 Jun 2018, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.