26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंच सितारा मामला : आशीष पांडेय ने तीसरी बार लगाई जमानत याचिका, शुक्रवार को होगी सुनवाई

पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ने दिल्‍ली के पंच सितारा होटल में पिस्‍तौल निकाल लिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से वह जेल में है।

less than 1 minute read
Google source verification
patiala house court

पंच सितारा मामला : आशीष पांडेय ने तीसरी बार लगाई जमानत याचिका, शुक्रवार को होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली : बसपा नेता के बेटे आशीष पांडेय को दिल्‍ली पुलिस ने पंच सितारा होटल हयात में सार्वजनिक रूप से पिस्‍टल निकाल कर तानने के आरोप में गिरफ्तार कर रखा है। अपनी जमानत के लिए आशीष पांडेय दो बार जमानत याचिका लगा चुके हैं और दोनों बार खारिज हो चुकी है। एक बार फिर उसने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इस पर 2 नवंबर को सुनवाई होगी। पुलिस सूत्र तो यह भी बताते हैं कि पुलिस 2 नवंबर को ही अपनी चार्जशीट दाखिल कर सकती है। वह अपनी जांच पूरी कर चुकी है।

पहले भी पटियाला कोर्ट में ही लगाई जमानत की अर्जी
बता दें कि आशीष पांडेय ने इससे पहले जो दोनों जमानत याचिकाएं लगाई थी, उनमें से पहली याचिका पटियाला कोर्ट में ही 19 नवंबर को लगाई थी। वहां से खरिज होने के बाद दूसरी बार वह 24 अक्टूबर को सेशन कोर्ट पहुंचा था। वहां से भी उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बता दें कि घटना के 5 दिन बाद आशीष पांडेय ने पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

ये है पूरा मामला
आशीष पांडे; बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है। वह कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के बेटे गौरव कंवर के साथ दिल्ली के पंच सितारा होटल हयात गया था। वहां किसी बात पर वह गुस्‍सा गया और अपनी पिस्तौल निकाल कर धमकी देने लगा। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद से दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश पुलिस को उसकी तलाश थी। लेकिन पुलिस उसे ढूंढ़ पाती, इससे पहले उसने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आत्‍मसमर्पण कर दिया।