27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम: पत्नी, बेटे और मामा का कत्ल कर फरार था पूर्व SSB जवान, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

- एसएसबी ( SSB ) के इस जवान ने अपनी पत्नी, बेटे और मामा की हत्या की थी - सोमवार को हत्या कर हो गया था फरार

1 minute read
Google source verification
Assam police shot SSB jawan

इस जवान ने तीन लोगों की हत्या की थी

नई दिल्ली। असम पुलिस ( Assam Police ) ने एक पूर्व सशस्त्र सीमा बल ( SSB ) के जवान को मार गिराया है। इस जवान पर अपनी ही पत्नी, 21 साल के बेटे और मामा का कत्ल करने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, SSB के पूर्व जवान ने इन तीनों की हत्या .32 पिस्टल से की थी। इसके बाद से ही वह फरार हो गया। इस जवान की पहचान संजय दास के रूप में हुई है।

तीन की हत्या के बाद फरार होकर छिपा था SSB का पूर्व जवान

संजय ने सोमवार को कथित रूप से डिब्रूगढ़ जिले में अपने घर पर इन तीनों की हत्या की। इसके बाद वह छिप गया। पुलिस को कुछ सूत्रों से उसके सुकंप्यूखुरी इलाके में होने की जानकारी मिली। इस इनपुट के आधार पर उसी रात पुलिस ने मत्स्य विभाग के एक पुराने और बंद बिल्डिंग में उसको ढूंढ निकाला। पुलिस वहां पहुंची और उसे समझाने की कोशिश भी की।

सरेंडर करने की जगह कर दी फायरिंग

डिब्रूगढ़ SP श्रीजीत टी का कहना है कि पुलिस ने संजय से सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदले में उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि नेगोसिएशन की कोशिश असफल रही और पुलिस को अपने नजदीक पाकर संजय ने फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में उसकी मौत हो गई।

मानसिक हालात थी खराब, शराबी-जुआरी होने का भी शक

डिब्रूगढ़ SP ने कहा कि ऐसा लगता है कि संजय की दिमागी हालत स्थिर नहीं थी। उसका एक आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ अन्य लोगों का यह भी दावा है कि संजय एक आदतन जुआरी और शराबी था। उसने कई लोगों से कर्जा लिया था। हालांकि, डिब्रूगढ़ SP ने कहा कि इन बातों की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। जांच अभी जारी है और सच का खुलासा हो जायेगा।