20 मिनट पहले ही पकड़ी थी ट्रेन
आपको जानकर हैरानी होगी कि छात्रा ने सिर्फ बीस मिनट पहले ही शिवासागर स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी, वो गोलाघाट जा रही थी। मृतका की मां ने बताया कि लड़की के पास दस हजार रुपए थे और वो नया मोबाइल खरीदने जा रही थी। खून से सने लड़की के अर्धनग्न शव को देखकर संदेह जताया जा रहा है कि उसके साथ चलती रेलगाड़ी में पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या की गई।