7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरू: विधायक का बेटा सैक्स रैकेट का आरोपी निकला

वेश्यावृत्ति रैकिट चलाने के सिलसिले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया था, उनमें से एक जेडीएस विधायक का बेटा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Sep 14, 2016

arrest

arrest

बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को वेश्यावृत्ति रैकिट चलाने के सिलसिले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया था, उनमें से एक जेडीएस विधायक का बेटा निकला। ये खुलासा गिरफ्तारी के दो दिन बाद हुआ। रविवार को मडीकेरी के पॉश इलाके में पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 10.30 बजे एक घर पर छापा मारा था।

घर में दाखिल होने पर पुलिस को पता चला कि यहां से वेश्यावृत्ति का कारोबार चलाया जा रहा है। पुलिस को यहां एक लड़की और नशे में धुत चार लड़के मिले। कुशल नगर पुलिस ने राजीव के, प्रमोद, मधु और घर के मालिक प्रसन्ना को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को रेस्क्यू होम भेज दिया जबकि चारों लड़कों को जेल भेजा गया। चारों आरोपियों को तीन दिन जेल में ही बिताने पड़े क्योंकि कोर्ट बंद था। आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।

गिरफ्तारी के दो दिन बाद यह खुलासा हुआ कि राजीव के, तुरुवेकेरे से जेडीएस के विधायक कृष्णाप्पा का बेटा है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह बात स्वीकार नहीं की है पर राजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि जरूर कर दी की है। एसपी पी राजेंद्र प्रसाद ने बताया, 'चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है पर विधायक से उनके संबंध के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। वहीं रेड टीम से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि लड़की को वैश्यावृत्ति के मकसद से किसी दूसरे शहर से यहां लाया गया था।

ये भी पढ़ें

image