5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: भाजपा नेता ओझा हत्‍याकांड के प्रमुख गवाह की गोली बरसा कर हत्या, एक घायल

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति अमर नाथ मिश्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 28, 2018

Bihar

बिहार: भाजपा नेता ओझा हत्‍याकांड के प्रमुख गवाह की गोली बरसा कर हत्या, एक घायल

नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता विश्‍वेश्‍वर ओझा की हत्‍याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता हत्याकांड के प्रमुख गवाह कमल किशोर मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति अमर नाथ मिश्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात शुक्रवार सुबह कारनामेपुर ओपी के सोनवर्षा गांव में हुई।

अमित शाह को जान का खतरा, गृह मंत्रालय ने चुनाव से पहले बढ़ाई भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा

पूर्व संघ पदाधिकारी के बोल- पैसा खर्च किए बिना भगवान राम भी नहीं जीत पाते चुनाव

निशाना बनाकर शुरू कर दी ताबड़तोड़ गोलीबारी

पुलिस जानकारी के अनुसार घात लगाए बैठे बदमाशों ने खेल से लौट रहे कमल किशोर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे कमल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

आखिर व्यभिचार कानून को लेकर क्यों उठते हैं सवाल? जानें- क्या है पति-पत्नी के बीच संबंधों का यह मामला

पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम की घोषणा

आपको बता दें कि 12 फरवरी, 2016 को भाजपा नेता विश्‍वेश्‍वर ओझा की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह शाहपुर थाना क्षेत्र के सोनरबसा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इस मामले में हरेश मिश्रा और ब्रजेश मिश्रा नाम के दो लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों में से एक हरेश मिश्रा को 25 दिसंबर को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। जबकि हत्‍याकांड के दूसरे फरार आरोपी ब्रजेश मिश्रा पर पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है।