10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: छात्रा का वीडियो बना यौन शोषण के लिए मजबूर करते थे आरोपी, पूछताछ में हुआ खुलासा

बिहार की राजधानी पटना में प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य पर 5वीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 20, 2018

news

बिहार: छात्रा का वीडियो बना यौन शोषण के लिए मजबूर करते थे आरोपी, जांच में हुआ खुलासा

पटना। बिहार की राजधानी पटना में 5वीं की छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य और उसके सहयोगी शिक्षक ने उसकी अश्लील वीडियो तैयार की थी। जिसको इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी उसको गंदे काम के लिए मजबूर करते थे। घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य और उसके एक सहयोगी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बीते नौ महीने से दुष्कर्म किया जा रहा था। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में शिक्षक की मर्यादा को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने नंबर बढ़ाने के बदले छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करने वाले दो लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। दोनों लेक्चरर पर आरोप है कि उन्होंने नंबर बढ़ाने की एवज में हाइस्कूल की एक छात्रा के समाने 'सेक्स' की डिमांड रखी थी।

पांचवीं कक्षा की छात्रा

पुलिस के अनुसार, फुलवारी शरीफ के निजी स्कूल की पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल के ही प्रधानाचार्य पर दुष्कम का आरोप लगाया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबियत बिगड़ी और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए परिजनों द्वारा ले जाया गया। चिकित्सकों ने छात्रा के गर्भवती होने की बात बताई। पीड़िता के बयान पर बुधवार को पटना के महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्य राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार किसी न किसी बहाने पीड़िता को स्कूल बुलाता था और दुष्कर्म करता था, जिसमें उसका सहयोग शिक्षक अभिषेक करता था।

वीडियो भी बना लिया

इन दोनों आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखाकर पीड़िता को धमकी भी दी जाती थी कि उसने अगर किसी को बताया तो इसे वायरल कर दी जाएगा। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने गुरुवार को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।