5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार : मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

बगेनगोला के थाना प्रभारी दीपक राम ने बताया की पीडि़ता की मां के बयान के आधार पर बगेनगोला थाना में इस घटना की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Jan 03, 2017

Gangrape Case

Gangrape Case

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के बगेनगोला थाना क्षेत्र में एक मासूम के साथ नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बगेन गांव में घटी इस घटना के विषय में मंगलवार को पुलिस ने बताया कि पांच साल की बच्ची सोमवार शाम अपने दरवाजे के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक 10 साल का बच्चा उसे बहलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। तीनों ने मासूम के हाथ-पांव बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची को घर ले जाने के क्रम में कुछ लड़कों ने देख लिया था। उन्होंने इसकी जानकारी मासूम के परिजनों को दी। परिजन जब उसके घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो देखा कि बच्ची के हाथ-पांव बंधे थे और वह दर्द से कराह रही थी।

बगेनगोला के थाना प्रभारी दीपक राम ने बताया की पीडि़ता की मां के बयान के आधार पर बगेनगोला थाना में इस घटना की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपी 10 से 13 वर्ष के उम्र के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image