क्राइम

बीजेपी नेता ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, फिल्म की शूटिंग करवाने पर दर्ज FIR

BJP leader ने उड़ाया Lock down का मजाक अपने आवासीय इलाके में कराई फिल्म की शूटिंग लोगों की शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 5:30 PM IST
bihar bjp leader vishwa mohan
बीजेपी ने ता विश्व मोहन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus in india ) का कहर देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1150 का आंकड़ा पार कर चुकी है। देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन ( Lock Down )के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) लगातार लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी की अपील का असर बीजेपी के सांसदों पर ही नहीं हो रहा है।

बिहार ( Bihar ) में बीजेपी सांसद ( BJP MP ) लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आए। सुपौल के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता विश्वमोहन कुमार ( Vishvamohan kumar ) अपने इलाके और घर में फिल्म की शूटिंग करवाते नजर आए। पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तुरंत पहुंची और बीजेपी नेता समेत फिल्म प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के बीच हर कोई इस लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। पीएम मोदी के इसी आदेश का बीजेपी नेता ने ही मखौल बना दिया।

सुपौल के पूर्व सांसद और बीजेपी के नेता विश्वमोहन कुमार लॉकडाउन का मजाक उड़ाते हुए अपने इलाके और घर में फिल्म की शूटिंग करवा रहे थे।

यहां बड़ी संख्या में फिल्म में काम करने वाले लोग और गांववाले शामिल थे।

विश्वमोहन कुमार सुपौल जिले के कद्दावर नेता माने जाते हैं. सांसद बनने से पहले वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

बीजेपी नेता के आवासीय परिसर में लॉकडाउन के बीच हो रही फिल्मी शूटिंग पर एसपी मनोज ने सख्त एक्शन लिया। बीजेपी नेता समेत फिल्म प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज किया।

थाना इंचार्ज ने पूर्व सांसद सहित प्रोड्यूसर पर मामला दर्ज होने की जानकारी दी। पुलिस ने फिल्म बनाने वाली कंपनी के कैमरे भी जब्त कर लिए हैं।

इस फिल्म की हो रही थी शूटिंग
लॉक डाउन के बावजूद भोजपुरी फिल्म 'इश्क-दीवाना' की शूटिंग चल रही थी, जिसे देखने के लिए कई लोगों की भीड़ जमा हो रही थी।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर लगातार शिकायत किए जाने के बाद एसपी के आदेश पर पीपरा थाना में केस दर्द किया गया है।

Published on: