26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: आपसी रंजिश में बीजेपी नेता सहित परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, 3 गिरफ्तार, शहर में तनाव

भुसावल शहर में हत्‍याकांड के मचा कोहराम भुसावल सहित जलगांव में तनाव, हिंसा की आशंका जलगांव में बड़े पैमाने पर पुलिस की तैनाती

2 min read
Google source verification
mumbau_corporator.jpg

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र के जलगांव के भुसवल शहर में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नगर सेवक रविंद्र खरात के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस हमले 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही भुसावल शहर सहित पूरा जलगांव जिला हिल गया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय हाथापाई भी हुई थी। इस हाथापाई में दो आरोपी भी जख्मी हुए थे। पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है।

पांच लोगों की नृशंस हत्‍या के बाद से क्षेत्र में पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है। पांच लोगों की एक साथ हत्‍या के बाद से स्‍थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि भुसावल शहर में गुंडागर्दी चरम पर है और पुलिस प्रशासन सोई हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपसी रंजिश में इस तरह की हत्या हुई है। पुलिस अधीक्षक पंजाबराव उगले ने कहा कि इस घटना के बाद भुसावल शहर में माहौल तनावपूर्ण है।

जानकारी के मुताबिक निर्मम हत्‍या की ये घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी दो आरोपियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए। वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए।

हमलावरों ने चाकू से सुनील खरात पर बुरी तरह से हमला किया और उनका गला काट दिया। उनकी वहीं पर मौत हो गई। हमलावरों ने बाद में रविंद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर के साथ उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने रविंद्र खरात के दोनों बेटों सहित दोस्त को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसमें दो व्यक्तियों की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कारपोरेटर रविंद्र की पत्‍नी की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हमले के तत्काल बाद जलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन भर्ती होने से पहले उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। जानलेवा हमले में मृतक बीजेपी कारपोरेटर रविंद्र की पत्नी भी गंभीर रूप घायल हो चुकी हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हत्‍या के आरोप में 3 गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक इस घटना के आधे घंटे के बाद जलगांव के पुलिस विभाग ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने कई ठिकानों में दबिश भी दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्‍य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।