25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहारः शादी के 7 दिन बाद ही बीच बाजार से प्रेमी संग भागी पत्नी, चूड़ी के दुकान पर पति करता रह गया इंतजार, Video वायरल

शादी को सात जन्मों का साथ कहा जाता है। लेकिन कई बार परिजनों के जोर पर इसका बेमेल गठबंधन भी हो जाता है। ऐसे बेमेल रिश्ते को संभालना बहुत मुश्किल है। ऐसे ही एक बेमेल रिश्ते का उदाहरण बिहार के मुंगेर से सामने आया है, जहां शादी के मात्र 7 दिन बाद ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग निकली।

2 min read
Google source verification
dulhan_bhagi.jpg

Bride Running Away with Lover after 7 days of Marriage in Munger

शादी के मात्र 7 दिन बाद भी एक नवविवाहिता बीच बाजार से प्रेमी के भाग निकली। घटना बिहार के मुंगेर जिले की है। बीच बाजार से प्रेमी के साथ महिला के भागने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वो लाल साड़ी में प्रेमी के साथ भागती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बाजार से चूड़ी खरीदने का बहाना कर महिला अपने पति के साथ आई थी। दोनों चूड़ी के दुकान पर थे, तभी अचानक महिला पति से हाथ छुड़ाकर प्रेमी के साथ भाग निकली।

जिस चौक पर यह घटना हुई, वहां सामने के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला के भागने का वीडियो कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोनी नामक लड़की की विवेक नामक लड़के से 14 जून को शादी हुई थी। शादी के बाद मोनी अपने ससुराल आई। जहां से वो 22 जून को पति विवेक के साथ चूड़ी खरीदने बाजार गई थी।

मेरा पीछा नहीं करो, मैं इसी के साथ रहूंगी कहकर भागी पत्नी-
विवेक ने बताया कि मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक पर दोनों चूड़ी के दुकान पर चूड़ी देख ही रहे थे कि तभी मोनी हाथ छुड़ाकर दौड़ते हुए एक युवक के साथ भाग निकली। पति ने उसे रोकने की कोशिश की तो प्रेमी के साथ-साथ पत्नी ने कहा कि मेरा पीछा नहीं करो मैं इसी के साथ रहूंगी और इसके बाद स्कॉपियो पर सवार होकर भाग निकले। इसके बाद पति ने इस मामले की जानकारी अपने परिवार के साथ-साथ ससुराल और पुलिस को दी।

यह भी पढ़ेंः जयमाला लिए इंतजार करता रहा दूल्हा, ब्यूटी पार्लर से बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन

बेगूसराय रेलवे स्टेशन से प्रेमी के साथ पुलिस ने लड़की को पकड़ा-
घटना वाले शाम विवेक की मां ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान नवविवाहिता का प्रेमी के साथ भागने का वीडियो हाथ लगा। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी और उक्त महिला को बेगूसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। प्रेमी की पहचान दिव्यांशु नामक युवक के रूप में हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने दिव्यांशु को कोर्ट में पेश किया, जहां से बेल मिली।

पीड़ित पति और उसके परिजन शादी से नाखुश-
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नवविवाहिता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज नहीं हो सका। जल्द उसका बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा। जिसके बाद कोर्ट से जमानत मिलने पर लड़की अपनी मर्जी के अनुसार जिसके साथ रहना चाहे रहें। बताया जाता है कि लड़की-लड़का दोनों बालिग है। फिलहाल मोनी को रिमांड होम में रखा गया है। दूसरी ओर पति के परिजन शादी और मोनी के इस फैसले से नाखुश है।