2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी दिल्ली में सरेआम बीएसपी नेता की हत्या, हेलमेट पहनकर आए हमलावरों ने दागी चार गोलियां

राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े बीएसपी नेता की गोली मारकर हत्या। हेलमेट पहनकर आए दो हमलावरों ने एक के बाद एक चार गोलियां दागीं।

2 min read
Google source verification
dilshad

राजधानी दिल्ली में सरेआम बीएसपी नेता की हत्या, हेलमेट पहनकर आए हमलावरों ने दागी चार गोलियां

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में सोमवार देर शाम हेलमेट पहनकर आए दो बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान दिलशाद खान के रूप में की है। यह शख्स पेशे से बिल्डर और मेरठ से जिला पंचायत सदस्य भी था। यही नहीं दिलशाद बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीता था और पिछले लंबे समय से परिवार के साथ दिल्ली में ही रह रहा था। बदमाशों ने बीएसपी लीडर को चार गोलियां मारीं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में वारदात के पीछे आपसी रंजिश होने की आशंका जताई है। हालांकि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानसून की रफ्तार रहेगी बरकरार, अगले तीन दिन दिल्ली-एनसीआर समेत 14 राज्यों में होगी बेतहाशा बारिश

वारदात सोमवार शाम बटला हाउस इलाके में सर सैयद रोड पर हुई। वारदात के 5 मिनट बाद पीसीआर को इसकी सूचना मिली। पीसीआर की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो पता चला कि दिलशाद को गोली मारी गई है। कुछ लोग उन्हें होली फैमिली हॉस्पिटल ले गए। जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया।

परिचित के शामिल होने की आशंका
जामिया नगर एक्सटेंशन के जोगाबाई इलाके में रहने वाले बिल्डर दिलशाद खान शाम को जब सर सैयद रोड से पैदल जा रहे थे, उसी दौरान हेलमेट पहने दो लोग उनके पास पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी।दिलशाद के परिजनों ने बताया है कि उन्हें कोई फोन आया था, जिसके बाद वह बटला हाउस गए थे। उन्हें शक है कि किसी परिचित शख्स ने पहले उन्हें फोन करके बुलाया और फिर उनकी हत्या की गई। दिलशाद पर 4 गोलियां दागी गईं। गोलियां उनकी छाती और पीठ में लगीं। फायरिंग करने के बाद बदमाश बटला हाउस की गलियों की तरफ चले गए।

दिलशाद के परिवार में मां और पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। उनकी पत्नी के भाई मंसूर खान के मुताबिक दिलशाद ने 2016 में मेरठ के वॉर्ड नंबर 34 से बीएसपी के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। उनका सबसे छोटा बेटा 8 महीने का है। वह मेरठ की स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय थे।

फिलहाल हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस वारदात स्थल पर मिले गोली के खोलों और पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों को तलाशने में जुटी है।

Story Loader