23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानीपत में बुराड़ी कांडः एक परिवार के चार सदस्यों ने की सामूहिक खुदकुशी, फंदे की गांठ खुलने से एक की बची जान

हरियाणा के पानीपत में बुराड़ी जैसा केस, कारोबारी परिवार के 4 सदस्यों ने की सामूहिक खुदकुशी, इलाके के लोगों में दहशत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Jul 2018, 1:34 PM IST

BURARI PANIPAT

पानीपत में बुराड़ी कांडः एक परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी, फंदे की गांठ खुलने से एक की बची जान

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि हरियाणा के पानीपत से भी इसी तरह के एक और मामला सामने आया है। यहां भी एक कारोबारी परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस प्रयास में तीन लोगों की तो मौत हो गई लेकिन एक बचा लिया गया है। हालांकि उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। इस वारदात के बाद इलाके लोगों में भी दहशत का माहौल है।

बुराड़ी केस में पुलिस को है दो रिपोर्ट का इंतजार, इसके बाद बंद हो जाएगी इस कांड की फाइल
बुराड़ी की तरह ये भी कारोबारी परिवार
बुराड़ी की तरह सामूहिक आत्महत्या करने वाला ये परिवार भी करोबारी का ही। पानीपत में एक कारोबारी परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की है। इनमें से तीन की मौत हो गई है। पानीपत शहर में एक कारोबारी और उनके दो बच्चे अपने घर में मृत मिले हैं। पुलिस की मानें तो यह मामला सामूहिक खुदकुशी का है। मामले की जांच में जुटी पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।


पत्नी की हालत गंभीर
पुलिस ने पानीपत के सेक्टर 11 में स्थित घर से गुरुवार को 40 वर्षीय कारोबारी, उनके 15 वर्षीय बेटे और 10 साल की बेटी का शव बरामद किया है। मृतक व्यक्ति की पहचान रितेश के रूप में हुई है जो पानीपत के पास समालखा का रहने वाला था और यहां किराये पर रहता था। उधर...कारोबारी की 35 वर्षीय पत्नी ने भी दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन दुपट्टे की गांठ खुलने से वह जमीन पर गिर पड़ी।

बुराड़ी केसः आत्माओं के राज से उठा पर्दा, पिता के अलावा बाकी चार आत्माएं भी हैं परिवार के ही सदस्य
घायल अवस्था में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शक है कि कारोबारी ने बच्चों को जहर देकर मारा और फिर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला का बयान दर्ज कराने की कोशिश में है। जैसे महिला को होश आता है पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेगी।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग