23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी केसः नई डायरी में बड़ा खुलासा, अब प्रेम प्रसंग ने घुमाई जांच की दिशा

बुराड़ी केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, ललित की भांजी प्रियंका की निजी डायरी ने बदल दी पुलिस जांच की दिशा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 11:31 AM IST

burari love

बुराड़ी केसः नई डायरी में बड़ा खुलासा, अब प्रेस प्रसंग ने घुमाई जांच की दिशा

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी केस में 8 दिन के बाद भी पुलिस जांच सही नतीजे पर पहुंचने में नाकामयाब रही है। इस हाईप्रोफाइन सामुहिक आत्महत्या या हत्या मामले को लेकर रोज नए खुलासों ने पुलिसिया जांच को बार बार घुमाया है। घर से मिली डायरियों में लिखे पन्ने हर बार इस केस की जांच की दिशा को नया मोड़ दे देते हैं। इसी कड़ी में अब एक डायरी ने केस को फिर से नई दिशा दे दी है। जी हां डायरी में बातों के मुताबिक ये डायरी ललित की भांजी प्रियंका की निजी डायरी है।

बुराड़ीः पिता की मौत के बाद ललित का हुआ था कुछ लोगों से झगड़ा, दुकान में बद कर लगा दी थी आग
प्रियंका ने इस डायरी में जो लिखा है उसने सभी को चौंकाने के साथ जांच की दिशा को घुमा दिया है। प्रियंका की डायरी के पन्नों ने मौत की गुत्थी को और उलझा दिया है। पुलिस की ओर से की गई जांच में अब तक तंत्र-मंत्र और आत्मा का चक्कर सामने आया है लेकिन प्रियंका का डायरी कुछ और कह रही है। इस डायरी में प्रेम प्रसंग नया पहलू सामने आया है।

प्रियंका ने ललित से मांगी है माफी
प्रियंका की निजी डायरी के कवर पेज पर सुंदर लड़की लिखा है। यही नहीं यह पेज दिल के आकार में कटा हुआ भी है। कटे हुए दिल के आकार को सिल्वर पेपर से सजाया गया है और अंदर के पन्नों में प्रियंका ने अपने जीवन के राज को परत-दर-परत शब्दों में बयां किया है। उसने मॉडल टाउन में रहने वाले एक युवक से दोस्ती और प्रगाढ़ संबंध का जिक्र करते हुए अपने मामा ललित से इसके लिए माफी भी मांगी है।

बुराड़ीः एक हफ्ते बाद सामने आएगा 11 मौत का सच! अब क्राइम ब्रांच अपना रही नया तरीका
अब तक ललित के शरीर में पिता की आत्मा आने, तंत्र मंत्र आदि पर ध्यान केंद्रित करके ही जांच की जा रही थी। लेकिन नई डायरी के सामने आने के बाद इस मामले की जांच को एक नई दिशा मिल सकती है। अब इन पहलुओं के अलावा प्रेम संबंधों के नजरिये से भी मामले की जांच होगी।

कब लिखी डायरी, पता लगा रही पुलिस
वहीं, जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डायरी में कही गई बातें कब लिखी गई हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि मौत वाली रात से पहले ही बड़ पूजा शुरू हो गई थी। 24 जून से ये पूजा चल रही थी, लेकिन फांसी लगाने की प्रैक्टिस पहली बार 30 जून की रात ही की गई थी। अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जॉय टर्की के मुताबिक ललित के पास आखिरी कॉल ठेकेदार कुंवरपाल का आया था। ललित ने पत्नी टीना को भी 30 जून को कॉल किया था।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग