23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ीः एक हफ्ते बाद सामने आएगा 11 मौतों का सच! अब क्राइम ब्रांच अपना रही नया तरीका

दिल्ली के बुराड़ी में 11 मौतों की वारदात के एक हफ्ते बाद अब क्राइम ब्रांच ने बदला तरीका...इस थ्योरी के जरिए आगे बढ़ेगी जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 10:50 AM IST

burari case new final

बुराड़ीः एक हफ्ते बाद सामने आएगा 11 मौत का सच! अब क्राइम ब्रांच अपना रही नया तरीका

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में ठीक एक हफ्ते पहले हुई 11 मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। मौत के करीब 168 घंटे बाद भी इसके सच से पर्दा नहीं उठा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने तुरंत इस केस को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया ताकि मौत की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके, लेकिन रोज इस मामले में आ रहे नए मोड़ ने केस को और भी उलझा दिया। पहले आत्महत्या फिर हत्या और दोबार आत्महत्या पर अटकी इस केस की सुई को अब तक सही मुकाम नहीं मिला है। यही वजह है कि क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच की दिशा को अब नया मोड़ दे दिया है।

राजमिस्त्री की बेटी जानती है 11 मौत का राज! पुलिस ने पूछताछ के लिए बनाई 500 लोगों की सूची
फिर से हुई ललित के घर की मैपिंग
अब नए तरीके से केस को सुलझाने में जुटी पुलिस ने क्राइम सीन को दोहराया है। क्राइम ब्रांच ने इस पहलू की जांच करने के लिए शुक्रवार को बुराड़ी जाकर ललित के घर की मैपिंग की। पुलिस ने बकायदा क्राइम सीन का ड्राफ्ट मैप बनाया कि किसका शव कहां मिला था, कैसे मिला था और किस स्थिति में था। वहीं, दरवाजा कहां था और बालकनी कहां थी। पुलिस ने घर की नाप जोख की है। साथ ही, जिन स्टूल्स का इस्तेमाल परिवार ने खुदकुशी में किया था, उन्हें भी पुलिस अपने साथ ले गई है।


150 से ज्यादा लोगों से हो चुकी पूछताछ
बुराड़ी मामले में अब तक 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए क्राइम ब्रांच हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है। भाटिया परिवार के घर से सारे सबूतों और साक्ष्यों को इकट्ठा करने के बाद अब पुलिस मृतकों के कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं ललित के आसपास रहने वाले लोग भले ही इस मामले पर चर्चा करना नहीं चाहते, लेकिन दूरदराज के इलाकों में रहने वाली महिलाओं के बीच यह घटना अभी भी बहस का विषय बनी हुई है।

घर को देखने आने वाली महिलाएं इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रही हैं। एक महिला ने बताया कि हर कोई इस मकान को देखना चाहता है। कुछ लोग घर में लगे उन पाइप को भी देखना चाहते हैं, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पाइप लगाने वाले मिस्त्री और रिश्तेदार ने पाइप की अवधारणा को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

आत्महत्या नहीं बल्कि एक लड़के ने की 11 सदस्यों की हत्या, महिला ने फोन पर किया खुलासा!
1 जुलाई को घटना से हिल गया था पूरा देश
30 जून और 1 जुलाई की दर्मियानी रात को हुई इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। एक घर एक परिवार के 11 लोगों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया ये बात किसी को हजम नहीं हो रही थी। लेकिन परत दर परत जब ये केस आगे बढ़ा तो इसके खुलासों ने लोगों को चौंका दिया।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग