‘तुमसे पहले ही कहा गया था कि आज दो जोत जलानी हैं, लेकिन तुमने ऐसा क्यों नहीं किया...। इसके साथ ही प्रभजोत और नीतू को दो दिन तक कूलर में सोने के लिए कहा गया था, इन दोनों की यही सजा है। ..तुम ध्रुव की पढ़ाई फोकस रखो, पता है ना भगवान कभी भी घर में पधार सकते हैं। सही होगा कि पूरी तैयारी रखी जाए...। लिखा है कि मैं मंगलवार को सामग्री लेकर आऊंगा, जिसके बाद तुम जाप पर बैठ जाना। अगले दिन रावत भाटा सोनीपत से आएंगे। लेकिन जब भगवान आएंगे तो मेहमान चले जाएंगे’।