31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्क में रोमांस कर रहे कपल को देख रहा था बस ड्राइवर, हो गया बड़ा हादसा

एक बस और एक पिक-अप वैन में जोरदार टक्कर हो गई है, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 21, 2018

Durgapur Accident

Durgapur Accident

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक सड़क हादसे की खबर है और इस हादसे की वजह काफी हैरान कर देने वाली है। जानकारी के मुताबिक, एक बस और एक पिक-अप वैन में जोरदार टक्कर हो गई है, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

पार्क में रोमांस कर रहे कपल को देख रहा था ड्राइवर
बताया जा रहा है कि ये हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। कथित तौर पर बस चलाते वक्त बस ड्राइवर रास्ते में पार्क में एक प्रेमी जोड़े को देखने में मशगूल हो गया और सामने से आ रहे पिकअप वैन में लापरवाही से टक्कर मार बैठा। हादसे के वक्त मौजूद लोगों का कहना है कि ड्राइवर पार्क में रोमांस कर रहे एक कपल को देखने में मशगूल हो गया, जिसके बाद ये हादसा हो गया।

पिक-अप वैन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मिनी बस में सवार सुकुमार अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'बस दुर्गापुर स्टेशन से सिटी सेंटर की तरफ आ रही थी। त्रोइका पार्क एरिया में पहुंचने के बाद ड्राइवर का ध्यान पार्क में कपल के रोमांस पर चला गया। इसके बाद सामने से आ रहे पिकअप वैन को नोटिस नहीं किया और टक्कर हो गई।'

बस ड्राइवर को पुलिस ने किया अरेस्ट
इस हादसे में पिकअप वैन के ड्राइवर मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं लगातार हॉर्न दिए जा रहा था, लेकिन ड्राइवर ने सुना ही नहीं। मैंने बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन टक्कर को टाल नहीं नहीं सका।' हादसे के बाद बस के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

अश्लीलता का अड्डा बना हुआ है ये पार्क
आपको बता दें कि जिस जगह ये हादसा हुआ है, वहां एक त्रोइका पार्क है तो दूसरा साइंस एंड एनर्जी पार्क। दोनों ही पार्क प्रेमी जोड़ों का अड्डा है। यहां कई कपल अंतरंग पल भी बिताते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आने-जाने वाले लोग कई बार पार्क के किनारे खड़े होकर तांक-झांक करते हैं। लोग अपनी बाइक और कार को रोक कर कपल की ऐक्टिविटी को देखते रहते हैं।