ये है पूरा मामला
दरअसल अनिल देशमुख उस दौरान सुर्खियों में आए जब उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार मिलने के मामले में एपीआई सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर देशमुख के खिलाफ आरोप लगाए। उन्होंने पत्र में लिखा कि, वाझे को अनिल देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का आदेश दिया था। हाल ही में वाझे ने भी एनआईए कोर्ट को लिखे खत में यही आरोप लगाए हैं।