21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: शादी में ससुराल गए सनकी पति के हमले में पत्नी की मौत, साली गंभीर रूप से घायल

CG Crime: बेटी नैनी के साथ कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में यशोदा की बहन गंगोत्री अपनी बेटी पिंकी व मां के साथ सो रही थी। अलग कमरे में गणेश सोया था।

less than 1 minute read
Google source verification
AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, CCTV जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल...(photo-patrika)

AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, CCTV जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल...(photo-patrika)

CG Crime: सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी में शुक्रवार की रात साले की शादी में ससुराल आए सनकी युवक ने सो रही पत्नी, साली व इसकी बेटी पर हंथौड़े से हमला कर दिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई, दोनों घायल हो गए, अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चंदौरा थाना क्षेत्र के रेवटी निवासी यशोदा कुशवाहा उम्र 35 वर्ष पति गणेश व बेटी के साथ भाई की शादी में सरहरी आई थी। यशोदा बेटी नैनी के साथ कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में यशोदा की बहन गंगोत्री अपनी बेटी पिंकी व मां के साथ सो रही थी।

अलग कमरे में गणेश सोया था। रात दो बजे गणेश उठा किसी बात को लेकर पहले पत्नी के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर साली व उसकी बेटी के सिर पर भी वार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।