3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिडिय़ों की चहचहाहट से मिलता है सुकून

पक्षियों की मदद कर रहे शहरवासी पक्षी मित्र अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 26 Apr 2020, 10:59 AM IST

 City-friendly bird friends campaign helping birds

City-friendly bird friends campaign helping birds

सतना. गर्मी से हर कोई बचना चाहता है। इसके लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं । परिंदों की भूख और प्यास का ख्याल भी रखना अत्यंत जरूरी है । पत्रिका के पक्षी मित्र अभियान में लोग खुद से जुड़ रहे हैं । खास बात यह है कि बच्चे बड़े युवा सभी रूचि ले रहे हैं । गर्मी में पक्षियों के लिए दाना पानी जुटाने का संकट लाजमी है ।लॉक डाउन के समय हमें अपने परिवार के साथ चिडिय़ों की भी हेल्प करनी चाहिए। इनके खातिर बालकनी, छत या घर के किसी कोने में सकोरे रखें । ताकि पक्षियों की प्यास बुझ सकें। इनके दाने के लिए इंतजाम करें । हमारे पास कई तस्वीरें हैं, जिन्हें हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। पानी रखने से मिलती है खुशी मंगू सकरिया कहते हैं कि पक्षियों के लिए पानी रखना मेरे रुटीन का हिस्सा बन गया है । बेजुबान पक्षियों को पानी पिलाना अच्छा लगता है । चिडिय़ों के लिए दाना पानी रखने से सुकून मिलता है।