3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोयला घोटालाः ईडी ने अब ममता सरकार के कानून मंत्री को तलब किया

14 सितम्बर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 2 Sep 2021, 11:54 PM IST

कोयला घोटालाः ईडी ने अब ममता सरकार के कानून मंत्री को तलब किया

कोयला घोटालाः ईडी ने अब ममता सरकार के कानून मंत्री को तलब किया

कोलकाता
कोयला घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब ममता बनर्जी सरकार के कानून मंत्री मलय घटक को तलब किया है। समन जारी उन्हें 14 सितम्बर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर होने को कहा गया है। इससे पहले ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी और पत्नी रुजिरा बनर्जी तथा दो आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह और श्याम सिंह समन जारी किया था। रुजिरा बनर्जी को बुधवार को हाजिर होने था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुई। उन्होंने ईडी अधिकारियों को पत्र लिखकर कोलकाता में पूछताछ करने का अनुरोध किया है। रूजिरा ने अपने पत्र में लिखा है कि वे दो छोटे - छोटे बच्चों की मां हैं। कोरोना के दौर में दो छोटे बच्चों को साथ लेकर दिल्ली जाना उचित नहीं है। कोलकाता में ईडी का कार्यालय है। मामला भी पश्चिम बंगाल का ही है, इसलिए उनसे कोलकाता में पूछताछ की जाए। वे जांच में सहयोग करने को तैयार हैं।

अभिषेक बनर्जी को शुक्रवार को हाजिर होना है। ज्ञानवंत सिंह को 8 सितम्बर और श्याम सिंह को 9 सितम्बर को हाजिर होने का कहा गया है।