
घटना की जानकारी देते SSP मुजफ्फरनगर
UP Crime : मुजफ्फरनगर के मंसूरपूर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि चचेरा भाई तीन महीने तक मानसिक रूप से कमजोर बहन के साथ संबंध बनाता रहा। जब यह मामला खुला तो परिवार के सभी लोगों के होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को पूरी घटना बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव की है। आरोपों के अनुसार गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को हवश का शिकार बना लिया। पीड़िता नाबालिग है जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही पीड़िता मानसिक रूप से सामान्य नहीं है। ऐसे में साफ है कि आरोपी ने पीड़िता की मानसिक हालत का भी फायदा उठाया और इस विकृत मानसिकता की घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी ने इस घटना को एक दो बार नहीं बल्कि कई बार अंजाम दिया। आरोपों के मुताबिक वह पिछले तीन महीनें से लड़की का शोषण कर रहा था।
अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोप यह भी है कि जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डरा दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया। इसके बाद एक दिन जब पीड़िता की हालत बिगड़ी तो इस बात का पता चला। परिवार वालों ने पूछा तो पीड़िता ने बताया कि कोई और नहीं बल्कि चचेरा भाई उसके साथ गंदा काम करता है। इस घटना का पता चलते ही पहले घर वाले और फिर पूरा गांव हैरान रह गया। परिवार वालों के कहने पर ही पीड़िता के पिता ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
19 Mar 2026 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
