
Crime in Patna: 16 Year Old Student Returning from Coaching Shot see Video
Crime in Patna: बिहार की राजधानी पटना में सरेराह कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा को गोली मार दी गई। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। जिस छात्रा को गोली मारी गई उसकी उम्र मात्र 16 साल है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। छात्रा को गोली मारने की वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें अपराधी के साथ-सात पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना से संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोली की शिकार हुई छात्रा काजल 9वीं क्लास में पढ़ती है। उसके पिता तेज साहू सब्जी बेचने का काम करते हैं। काजल का परिवार पटना के बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 4 में रहता है। काजल अपने घर के पास ही कोचिंग किया करती थी। रोजाना की तरह बुधवार शाम जब वो कोचिंग से लौट रही थी तब सिपारा इलाके में उसे एक लड़के ने पीछे से गोली मार दी।
काजल को गोली मारने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका फुटेज आज वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे फुटेज में दिख रहा है कि काजल को गोली मारने वाले युवक ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। लड़के के हाथ में एक झोला है। काजल जैसे ही मेन रोड से गली की ओर बढ़ी वैसे ही लड़के ने झोले से लोडेड पिस्टल निकाली। पीछे से कुछ कदम चलकर सीधे काजल के सिर पर फायर कर दिया।
पीछे से गर्दन में गोली लगते ही काजल उसी जगह गिर गई। जबकि गोली मारने युवक पैदल ही रोड पार कर जक्कनपुर के जयप्रकाश नगर की तरफ भाग गया। मामले की छानबीन में जुटी स्थानीय पुलिस के अनुसार यह वारदात काजल की कोचिंग से करीब 200 मीटर पर घटी। बेउर थाना की पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। गोली मारने वाले अपराधी की पहचान हो गई है, पर वो गिरफ्तार नहीं हो पाया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
18 Aug 2022 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
