6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नन ने पादरी के साथ बनाए संबंध, चल गया पता, मठ ने माना ‘अपराध’, सुना दी सजा

Crime News: मठ ने माना है कि नन ने जो किया, वो बेहद आपत्तिजनक है।

2 min read
Google source verification
Crime News

नन ने मठ के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।

Crime News: अमेरिका के टेक्सास में एक मठ ने नन का प्रीस्ट के साथ संबंध बनाना अपराध करार दिया है। पुजारी के साथ यौन संबंध बनाने का पता चलने पर नन को मठ से यह कहते हुए निष्कासित कर दिया गया कि उसने भयानक गलती की है। मठ ने कहा कि ऐसा कर नन ने अपनी पवित्रता की प्रतिज्ञा तोड़ी है। ऐसे में उसे अब मठ में रहने का अधिकार नहीं है।

नन बोलीं- शुद्धता की शपथ नहीं तोड़ी
यह घटना टेक्सास के आर्लिंगटन में मोस्ट होली ट्रिनिटी के कार्मेलाइट मठ में हुई। मठ में टेरेसा एग्नेस गेरलाच प्रभारी थीं। गेरलाच का कहना है कि जब वह एक पादरी के साथ सेक्सटिंग में शामिल थीं। सेक्सटिंग की बात स्वीकार करने के बावजूद टेरेसा दृढ़ता से इस बात से इनकार कर रहीं कि उन्होंने अपनी शुद्धता की शपथ तोड़ी है।

नन टेरेसा एग्नेस गेरलाच, जिनको मठ से निकाला गया है। IMAGE CREDIT:


अदालत में एक रिकॉर्डिंग में नन ये कहती हुई सुनीं गईं कि उससे भयानक गलती हुई। जिसके बाद टेरेसा को 1 जून को मठ से हटा दिया गया। नन ने अब बिशप ओल्सन और फोर्ट वर्थ सूबा के खिलाफ 1 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। नन ने उसकी गोपनीयता पर हमला करने और उसे बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। नन ने कहा कि चर्च के नेताओं ने यह कहकर हद पार कर दी कि उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी है। उन्होंने उनके देर से मासिक धर्म के बारे में दिए गए बयान की गलत व्याख्या की।

यह भी पढ़ें: क्लास में छात्राओं की शर्ट उतरवाता था प्रोफेसर, कहता था नियम के तहत जरूरी जांच कर रहा हूं, खड़ी रहो